top of page

मनोज जरांगे का दावा, बीड लोकसभा सीट पर भाजपा को वोट न देने पर मराठों से की गई मारपीट

Writer's picture: Meditation MusicMeditation Music


Manoj Jarange claims, Marathas were beaten up for not voting for BJP on Beed Lok Sabha seat.
Manoj Jarange claims, Marathas were beaten up for not voting for BJP on Beed Lok Sabha seat.

जालना। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने रविवार को दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में बीड में भाजपा उम्मीदवार को वोट नहीं देने पर मराठाओं पर हमला हुआ। जरांगे ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस से कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल, जरांगे अंतरवाली सारथी गांव में अपने अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए है। आज उनके अनशन का दूसरा दिन है और इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए दावा किया कि बीड जिले के कुछ गांवों में मराठों पर भाजपा की पंकजा मुंडे को वोट न देने के लिए हमला किया जा रहा है।

हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील

जरांगे ने गृह मंत्री और बीड के पुलिस अधीक्षक से ऐसी हिंसा के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की और मराठा युवाओं से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया। कार्यकर्ता ने कहा कि मराठा हितों का विरोध करने वाले नेताओं को आगामी विधानसभा चुनावों में परिणाम भुगतने होंगे।

जारंगे ने शनिवार को अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया, जिसमें मसौदा अधिसूचना के क्रियान्वयन की मांग की गई और कुनबी को मराठा के रूप में पहचानने के लिए कानून बनाने की मांग की गई है। दरअसल, जारंगे मांग कर रहे हैं कि सभी मराठों को कुनबी प्रमाण पत्र जारी किए जाएं, जिससे वे कोटा लाभ के लिए पात्र बन सकें।

Comments


bottom of page