चेंबूर गुलशन बाग के लुक्खों ने की ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के साथ हाथापाई।

रवि निषाद
2 Min Read

तीन आरोपी हुए गिरफ्तार।

मुंबई।चेंबूर ट्रैफिक पुलिस थाने में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी से गुलशन बाग के लुक्खों ने तू तू मैं मैं करने के साथ हाथापाई किए जाने की जानकारी मिली है।

        पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस मामले में पीड़ित पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर तिलक नगर पुलिस ने एफआईआर क्रमांक 88/2026 बीएनएस कलम 129,179(1),194 डी,177,239,118(2),121(1),132,3(5),352 के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों का नाम मोहम्मद फैजान मोसफिक खान,उजेफ कादर कुरैशी और वसीम अब्दुल रहीम शेख बताया जाता है।पुलिस सूत्र बताते हैं कि यहां के गुलशन बाग में रहने वाले उपरोक्त लुक्खे क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने व लोगों में दहशत निर्माण करने के हिसाब से उक्त ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पर इन लुक्खो ने हाथ उठाया है।एक पुलिस अधिकारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि इन लुक्खो को किसी राजनेता का वरदहस्त है।जिसके दम पर यह लोग क्षेत्र में दहशत का पर्याय बन चुके है।इस संदर्भ में जब पुलिस उपायुक्त श्री समीर शेख से बात की गई तो उन्होंने कहा कि तिलक नगर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।साथ ही साथ संबंधित स्थल का सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर इस मामले में शामिल अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।मामले की अधिक जांच पुलिस सब इंस्पेक्टर सुनील जाधव व उनकी टीम कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *