चेंबूर मे पानी की भारी किलत.स्थानीय नगरसेविका को सुध नही.

रवि निषाद
1 Min Read

चेंबूर,पी.एल.लोखंडे मार्ग झोपड़पट्टी क्षेत्र में भीषण पानी की किल्लत!

स्थानीय नागरिकों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी M/W Ward  प्रशासन तुरंत ध्यान देकर नियमित पानी सप्लाई शुरू करे।ऐसी मांग कांग्रेस नेता श्री आजम भाई लबबाई नें की है.

पी.एल.लोखंडे मार्ग के सिद्धार्थ नगर, गुलशन बाग, मालेकर वाडी,पी.वाय.थोरात मार्ग जैसे दलित- मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। मुस्लिम समुदाय का बकरीद ईद का त्योहार भी नज़दीक है, ऐसे में पानी की समस्या के कारण नागरिकों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।मनपा प्रशासन से अपील है कि इस गंभीर मुद्दे को तत्काल हल कर नागरिकों को राहत प्रदान करे।श्री आजम का यह भी कहना है जनता की मांग पुरी नही की गइ तो जनप्रतिनिधी और मनपा कार्यालय पर मोर्चा निकाला जायेगा.

“पानी हमारा अधिकार है, कोई एहसान नहीं!”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *