देवनार के अस्थायी शेड बनाने के काम का ठेका बार बार एक ही कंपनी को क्यो ?

रवि निषाद
2 Min Read

मुंबई. करीब 15 सालो से बकरा ईद के समय लगने वाली मंडी के अस्थायी शेड के काम का ठेका एक ही ठेकेदार को दिये जाने का मामला अब गरमा गया है. जिसको लेकर अलग अलग चर्चाए हो रहे है. आल महाराष्ट्र खाटीक एशोसियेशन एंड पब्लिक ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी अखिल ताडे ने इस मसले को लेकरं कइ गंभीर आरोप मनपा प्रशासन पर लगाये है. श्री ताडे ने बताया कि इस बार इस काम का ठेका 21 करोड 57 लाख का दिया गया है. जो कि आसिफ चुनावाला कि ही कंपनी को दिया गया है. यह काम पिछले 15-20 सालो से यह ठेका लेकर करीब 300 करोड का चुना मनपा प्रशासन को लगा चुकी है. अगर 100 करोड का परमानेंट शेड बनाया गया होता तो 200 करोड से अधिक पैसा मनपा कि तिजोरी मी होता. लेकिन आसिफ चुनावाला इस छेत्र के कुछ जन प्रतिनिधी से मिलकर संबंधित मनपा अधिकारीयो से सेटिंग कर हर साल आसिफ चुनावाला मनपा प्रशासन को सिर्फ चुना लगाने का ही काम कर राहा है. अचरज कि बात यह है कि पिछले 15-20 वर्ष से बकरा ईद कि मंडी के अस्थायी शेड बनाने के काम का ठेका सिर्फ इस चुनावाला कि कंपनी को ही दिया जा रहा है यह सोचने कि बात है. वरिष्ठ काँग्रेसी नेता आजम लब्बइ नें मांग कि है इस भ्रष्टाचार को रोकनें के उच्च स्तर पर अभियान चलाने कि जरुरत है. वरिष्ठ समाजसेवक वकील खान नें आरोप लगाया है कि इसमे गल्ली से लेकर दिल्ली तक के नेताओ के साथ यहा के जी एम कि भूमिका संदीग्ध है. इसकी जाच कर तत्काल जी एम को हटाया जाये. तभी यह भ्रष्टाचार बंद होगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *