आखिर अमर महल जंक्शन का अवैध कंटेनर हटाया गया !

रवि निषाद
2 Min Read

मुंबई: चेंबूर के अमर महल जंक्शन इलाके में सर्विस रोड पर एक अनधिकृत कंटेनर खड़ा होने से ट्रैफिक जाम हो रहा था और नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.जिसकी सतत शिकायतों के बाद शनिवार 9 मई को संबंधित विभाग द्वारा जारी नोटिस पर हटाया गया है।जिससे स्थानीय जनता ने राहत की सांस लेना शुरू कर दिया है।इस संबंध में कांग्रेस नेता आजम भाई लब्बई ने अथक प्रयास कर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी।

      मिली जानकारी के मुताबिक अमर महल जंक्शन पर पी एल लोखंडे मार्ग पर मेट्रो के पिलर का काम चल रहा है.कुछ असामाजिक तत्वों ने बिना किसी आधिकारिक अनुमति के सर्विस रोड पर कंटेनर खड़ा कर दिया था।इससे दोनों तरफ का यातायात प्रभावित हो रहा था और क्षेत्र में लगातार दुविधा की स्थिति बनी हुई थी।कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने से नागरिक अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।इस संबंध में आजम भाई लब्बई ने ‘एक्स’ पर  आवाज उठाई थी और मांग की थी कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप करे और यातायात को सही ढंग से प्रबंधित करे।जिसके बाद संबंधित मनपा प्रशासन ने 5 मई  को खड़क नोटिस जारी किया था।आखिरकार  शनिवार 9 मई को उक्त कंटेनर को हटाया गया है।जिससे स्थानीय जनता राहत की सांस ले रहे है।जबकि उक्त कंटेनर के संरक्षकों की बोलती अब बंद हो गई है।श्री आजम लब्बई ने संबंधित मनपा प्रशासन का आभार माना है और संबंधित अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *