भांजे के प्यार में अंधी बहू ने सास को दी ‘मौत की रोटी’,कब्र से निकाला जाएगा शव.
अवैध संबंधों के चलते खौफनाक वारदात.
राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ इब्राहिमगंज गाँव में एक महिला ने अपने ही भांजे के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपनी 65 वर्षीय सास, शांति देवी की जहर देकर हत्या कर दी। आरोपी बहू शालिनी ने भांजे के कहने पर रोटी में जहरीला पदार्थ मिलाकर सास को खिला दिया, जिससे उनकी मौत हो गया. कब्र खोदकर होगा पोस्टमार्टम.घटना का खुलासा तब हुआ जब परिजनों को बहू पर शक हुआ और घर की तलाशी के दौरान मौरंग के ढेर में छिपाई गई जहर की शीशी और आधी जहरीली रोटी बरामद हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पश्चिम ने डीएम से अनुमति लेकर मृतका के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया है, ताकि मौत के सही कारणों का वैज्ञानिक साक्ष्य मिल सके।प्रधान की सूझबूझ से खुला यह दर्दनाक राज.इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करने में ग्राम प्रधान शकील ने अहम भूमिका निभाई। शक होने पर प्रधान ने शालिनी को पुलिस कार्रवाई से बचाने का झांसा देकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। प्रधान ने इस पूरी बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर पुलिस को सौंप दिया है, जिसे अब केस डायरी का हिस्सा बनाया गया है।पूरे परिवार को खत्म करने की थी साजिश.मृतका के बेटे मनोज रावत ने आरोप लगाया है कि शालिनी पूरे परिवार को खत्म कर संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी ताकि वह अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू कर सके। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसने चाय में जहर मिलाकर सास को मारने की कोशिश की थी, लेकिन तब संदेह होने पर उन्होंने चाय नहीं पी थी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहनता से जांच जारी है.
