कांजुर मार्ग पुलिस ने 36 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझाई।

रवि निषाद/मुंबई
पूर्वी उपनगर के कांजुरमार्ग पुलिस की हद में घटे हत्या के एक मामले में 23 वर्षीय युवक की हत्या के आरोपी को 36 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी का नाम रोहित कचरू खरात 26 वर्ष बताया जाता है।कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय निकम ने बताया कि 14 फरवरी को हमारी पुलिस ने 23 वर्षीय युवक की हत्या की घटना को अपराध क्रमांक 55/2026 बीएनएस 103, 109,351(1) के तहत मामला दर्ज किया था।इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त हेमराज सिंह राजपूत के देखरेख में विशेष टीम का गठन किया गया।जिसमें घाटकोपर,पंतनगर,कांजुरमार्ग,नवघर, विक्रोली,पार्कसाइट की डिटेक्शन टीम शामिल थी।उक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तांत्रिक जांच की प्रक्रिया के साथ साथ अपने खबरियों को एक्टिव किया।उसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि इस घटना को रोहित कचरू खरात 26 वर्ष ने अंजाम दिया है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया और रोहित खरात को गिरफ्तार किया है।पुलिस की इस जांच टीम में कांजुरमार्ग पुलिस स्टेशन के अपराध निरीक्षक विष्णु अहवाड,एटीसी अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक मिथुन पाटिल,राजपूत,मिल स्पेशल किशोर चव्हाण सहित अन्य ने प्रमुख भूमिका अदा की है।पुलिस सूत्र बताते हैं कि कांजुर मार्ग पुलिस के इस सराहनीय काम पर परिमंडल 7 के पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत ने जमकर सराहना की है।साथ ही साथ श्री निकम को विशेष प्रोत्साहन दिया है।
