
मुंबई | प्रतिनिधि:कैलास अपार्टमेंट बिल्डिंग, S.V. रोड,सारस्वत बँक के पास गोरगांव (पश्चिम) स्थित” बालाजी इंटरप्राईसेस” नामक दुकान में अवैध रूप से झटपट लॉटरी और चार–पाँच ऑनलाइन लिंक के ज़रिये सट्टा व कटिंग का कारोबार ज़ोरों पर चल रहा है।
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस अवैध गतिविधि का संचालन गणेश नाईक(क्रिकेट बुकी) नामक व्यक्ति खुलेआम कर रहा है। दिन-दहाड़े चल रहे इस गैरकानूनी धंधे की जानकारी होने के बावजूद गोरगांव पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से कई सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दुकान पर लगातार संदिग्ध लोगों की आवाजाही रहती है और मोबाइल के ज़रिये ऑनलाइन लिंक पर सट्टा खिलाया जाता है। इससे न सिर्फ़ युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, बल्कि इलाके में अपराध को भी बढ़ावा मिल रहा है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इतना सब कुछ खुलेआम होने के बावजूद पुलिस प्रशासन की चुप्पी कई तरह के संदेह को जन्म दे रही है।
क्या पुलिस को इस अवैध कारोबार की जानकारी नहीं है?
या फिर किसी दबाव अथवा मिलीभगत के चलते कार्रवाई से परहेज़ किया जा रहा है?
अब देखने वाली बात यह होगी कि इस खबर के सामने आने के बाद गोरगांव पुलिस प्रशासन कब तक इस अवैध सट्टा कारोबार पर शिकंजा कसता है, या फिर यह धंधा यूँ ही कानून को ठेंगा दिखाता रहेगा।
