top of page

गुटखा गोदाम पर पुलिस का छापा, 7 लाख का माल जब्त, आरोपियों की तालाश जारी

Writer's picture: BB News LiveBB News Live
गुटखा गोदाम पर पुलिस का छा
gotakha godown

कल्याण। कल्याण डीसीपी स्कॉट और कोलसेवाड़ी पुलिस ने विठ्ठलवाड़ी के खड़ेगोलवली में एक गोदाम पर छापा मार कर लाखों रुपए का गुटखा जब्त किया है। सुगंधित विमल पान मसाला और गुटखा बोरियों में भरकर गोदाम में रखा हुआ था। इस अवैध कारोबार का मुख्य सूत्रधार मनीष यादव और उसके साथी इसरार अहमद, विनोद गंगवानी, मुकेश और शिवम मदेशिया फरार हो चुके हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से गुटका कारोबारी में हड़कंप मचा हुआ है। इतनी मात्रा में गुटका का कारोबार इस परिसर में चल रहा था किसी को भनक तक नही लगी।

गोदाम के अंदर रखी थी बोरियों

पूरे मामले का खुलासा करते हुए कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिरसाठ ने बताया कि खड़ेगोलवली स्थित मंजूनाथ बार के पीछे गायकवाड़ चॉल में एक गोदाम के अंदर भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखे का भंडार होने की गोपनीय जानकारी पुलिस को मिली थी। परिमंडल-3 के पुलिस उपायुक्त के आदेश पर कोलसेवाड़ी पुलिस की टीम ने उक्त गोदाम पर छापा मारा। गोदाम के अंदर रखी बोरियों से लगभग 7 लख रुपए का विमल पान मसाला और गुटखा बरामद हुआ। पुलिस ने सारा माल जब्त कर लिया है, और मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी है।

गुटखा कारोबारियों की तलाश में पुलिस

सीनियर इंस्पेक्टर राजेश शिरसाठ ने बताया कि इस मामले का मुख्य आरोपी मनीष यादव है, जो अपने अन्य साथी इसरार अहमद, विनोद गंगवानी, मुकेश और शिवम मदेशिया के साथ मिलकर गुटखा का अवैध कारोबार करता था। अधिकारी ने बताया कि यह लोग शहर की पान टपरी वालों को विमल गुटखा बेचते थे। कार्रवाई के बाद से ही सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, हालांकि पुलिस उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है।

Comments


bottom of page