top of page

मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार डॉक्टर देवरे पाटिल को।

Writer's picture: Ravi NishadRavi Nishad

मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार डॉक्टर डी.पाटिल को।

मुंबई।

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर राजावाड़ी अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत रहे डॉक्टर डी पाटिल को भारत सरकार कुटुंब कल्याण मंत्रालय व फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर एशोसीयसन ऑफ इंडिया के सौजन्य से मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार देकर दिल्ली में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हर साल रक्तदान के छेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले व्यक्ति को भारत सरकार आरोग्य कुटुंब कल्याण मंत्रालय व फेडरेशन ऑफ बल्ड डोनर एसोसिएशन ऑफ इंडिया के माध्यम मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार देकर 14 जून विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाता है।जिसके तहत इस वर्ष का पुरस्कार मुंबई स्थित मनपा के राजावाड़ी अस्पताल में पिछले 40 वर्षो से यहां के ब्लड बैंक में अपनी सेवा देने वाले सुप्रसिद्ध डॉक्टर देवरे पाटिल को दिया गया।यह पुरस्कार श्री पाटिल को एक कार्यक्रम में एनआईबी के सचिव रामकृष्णन मिशन के प्रमुख के हाथो प्रदान किया गया।


Comentários


bottom of page