top of page

शिव सेना की ओर से चांदीवली में भव्य कावड़यात्रा हुई संपन्न

Writer: BB News LiveBB News Live



 मुंबई। शिवसेना चांदीवली विधानसभा क्षेत्र की ओर से विधायक दिलीप (मामा) लांडे के नेतृत्व में, हिंदू संस्कृति और परंपराओं का पोषण करने के लिए, भगवान शंकर के जयघोष और हर हर महादेव के नारे के साथ  भगवा वातावरण में,  रविवार को शीतल तालाब से  श्री शंभो महादेव मंदिर, काजूपाड़ा, कुर्ला (पश्चिम)  पाइप लाइन तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई।         


उक्त कावड़यात्रा में हजारों उत्तर भारतीय महिलाओं ने भगवा साड़ी धारण कर श्री शंभो महादेव   पिंडी पर जलाभिषेक करने के लिए घड़े के साथ उपस्थित थी।   इस कावड़यात्रा के दौरान भगवान शंकर, श्री राम, हनुमान जी की  फिल्म का दृश्य दिखाया गया।   इस कांवड़ यात्रा में  विशेष रूप से जाने माने तीर्थ क्षेत्र काशी से पवित्र गंगाजल लाकर  श्री शम्भो महादेव की पिंडी पर जलाभिषेक किया गया।     उक्त कावड़यात्रा में उत्तर भारतीय महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस मौके पर पूर्व नगरसेविका शैला लांडे, युवासैनिक प्रणव लांडे, प्रयाग लांडे, उत्तर भारतीय संघ चांदीवली के पदाधिकारी  राम प्रसिद्ध दुबे, सचिव भास्कर सिंह, कोषाध्यक्ष मदनलाल यादव सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।

Comments


bottom of page