top of page

मराठी मुस्लिम सेवा संघ का राज्यब्यापी अधिवेशन।

Writer's picture: Ravi NishadRavi Nishad

मराठी मुस्लिम सेवा संघ का राज्यव्यापी अधिवेशन: सत्ता में हिस्सेदारी की ओर कदम।

मुंबई।

मराठी मुस्लिम सेवा संघ के सौजन्य से एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे संघ के अध्यक्ष फकीर मोहम्मद ठाकूर ने अपने संबोधन में संघ की बढ़ती कामयाबी पर जोर दिया है।उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य में मुसलमानों की आर्थिक,सामाजिक और राजनीतिक पहचान बनाना है।लोकसभा चुनावों में संघ ने अपनी पहचान सभी राजनीतिक पार्टियों को दिखा दी है और मराठी मुस्लिम अब सत्ता में हिस्सेदारी के अपने अधिकार को प्राप्त करने के लिए जाग चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मराठी मुस्लिम सेवा संघ ने आगामी 21 या 28 सितंबर 2024 को राज्यव्यापी अधिवेशन आयोजित करने की घोषणा की है।इसमें जाने-माने उलेमा और हस्तियां भाग लेंगी और अपने विचार साझा करेंगी।इस अधिवेशन का मकसद सत्ता में भूमिपुत्र मुस्लिम समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना है और महाराष्ट्र राज्य के महाविकास आघाडी के प्रमुख नेताओं से जवाब तलब करना है।फकीर मोहम्मद ठाकूर ने अपील की है कि इस अधिवेशन को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी सदस्य तन,मन और धन से सहयोग करें।

댓글


bottom of page