गोवंडी की समस्याओं को लेकर नगरसेवक जमीर कुरैशी का अधिकारियों के साथ हंगामी दौरा.
मुंबई.गोवंडी स्थित बैगनवाड़ी वॉर्ड क्रमांक 136 के इलाके में कानून व्यवस्था,सड़क,स्वास्थ्य,पानी, गार्डन और रखरखाव समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर स्थानीय नगरसेवक जमीर कुरैशी ने बीएमसी एम-पूर्व वार्ड के सहायक आयुक्त उज्जवल इंगोले,शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनघा सातवसे तथा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ हंगामी दौरा किया।दौरे के दौरान नगरसेवक ने स्थानीय जनता की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष उठाया।उन्होंने देवनार डंपिंग के पास बंद पड़ी पुलिस बीट को दोबारा चालू करने और वहां स्थायी रूप से पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती की मांग की।उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन काफी दूर होने के कारण पीड़ित वहां तक नहीं पहुंच पाते, जिसका फायदा अपराधी उठाते हैं।बैगनवाड़ी के गार्डन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए कुरैशी ने कहा कि यह गार्डन बच्चों,महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बनाया गया था,लेकिन रखरखाव की कमी से पेड़ सूख गए हैं।डंपिंग रोड पर प्रतिदिन दस हजार से अधिक लोग गुजरते हैं,लेकिन सड़क की हालत बेहद खस्ता है।बारिश में यह सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है।कमलाराम इलाके में कई गलियों में पाइपलाइन डालने के कारण नाले नहीं बन पा रहे और न ही साफ किए जा रहे हैं।बैगनवाड़ी सिग्नल से अंदर के इलाके में प्रवेश करने के लिए घंटों जाम लगा रहता है।इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के लिए भी रास्ता नहीं मिल पाता।नगरसेवक ने दो गार्डनों के बीच पड़े खाली प्लॉट से एक अतिरिक्त रास्ता निकालने और पहले बंद की गई 15 नंबर रोड को दोबारा खोलने की मांग की।नगरसेवक ने कहा कि कई काम बहुत धीमी गति से चल रहे हैं,उन्हें बारिश से पहले पूरा किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।सहायक आयुक्त उज्जवल इंगोले और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनघा सातवसे ने अपने-अपने स्तर पर जन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

