पंतनगर पुलिस के सराहनीय कार्य.

रवि निषाद
1 Min Read

पंतनगर पुलिस की बहादुरी ! 74 साल की महिला की सोने की चेन चुराने वाला आरोपी फिल्मी स्टाइल में पकड़ा गया.

पुलिस कांस्टेबल रवीन्द्र कुन्हे का सत्कार.

घाटकोपर: पंतनगर के पुष्पा विहार जंक्शन इलाके में पुलिस का साहसिक प्रदर्शन देखने को मिला है.सुबह तड़के दो आरोपी इरफान और मोहम्मद अली शौकत अली मिर्जा ने 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला किशोरी मेहता के गले से सोने की चेन खींचकर बाइक से भाग रहे थे. उसी समय गश्त पर निकले पंतनगर पुलिस थाने के कांस्टेबल रवींद्र कुन्हे ने यह घटना देख आरोपियों का पिछा किया.कुन्हे द्वारा फिल्मी अंदाज में पीछा करने के बाद उसने मोहम्मद अली शौकत अली मिर्जा को पकडने मे सफलता पा लिया।यह सारी घटना नजदिकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.और तो और पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है.रवींद्र कुन्हे के इस साहसी कार्य को देख वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लता सुतार ने श्री रवींद्र कुन्हे को सम्मानित किया है.और उसके इस प्रदर्शन के लिए उनकी जमकर सराहना की है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *