भिवंडी में तेज रफ्तार बाइक का कहर: एक की मौत,दूसरा युवक गंभीर घायल

BB News Live
2 Min Read

भिवंडी ।। भिवंडी के देवजी नगर इलाके में 18 मार्च को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

         पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान राम खिलावन यादव (60) गोविंद नगर रहवासी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से ग्राम बारा मछली शहर, जिला जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे। वह दूध के कारोबार से जुड़े थे और घटना के समय देवजी नगर क्षेत्र में सेंट्रल बैंक की ओर पैदल जा रहे थे।

इसी दौरान MH-04-JA-7191 नंबर की बजाज पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हरिश श्याम लाल यादव (22) भी घायल हो गए। दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मुंबई के केईएम अस्पताल रेफर किया गया। बाद में घायल हरिश यादव को विक्रोली स्थित गोदरेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों के अनुसार, राम खिलावन यादव अपने पीछे पत्नी और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है।पुलिस ने मामला दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *