रमाबाई कालोनी के अंडागले उद्यान बना चरसी गर्दूल्ले और अहिरे गैग का अड्डा.

रवि निषाद
3 Min Read

नशेडी और अहिरे गैंग का अड्डा बना रमाबाई कॉलोनी का अंडागले गार्डन.

मनपा और पुलिस प्रशासन क्यों हैं मौन,क्या अनहोनी के बाद लेंगे एक्शन.

मुंबई.बृहन्मुंबई महानगरपालिका के “एन वार्ड” परिसर का अंडागले गार्डन मौजूदा समय में चरसी,गर्दुल्लों और अहीरे गैंग का अड्डा बन गया है।यह गार्डन घाटकोपर पूर्व के रमाबाई कॉलोनी में स्थित है.इसी कालोनी के चरसी,गर्दुल्लों के करण आम नागरिक इस पार्क में जाने से कतराने लगे हैंlजबकि मनपा ने मुंबईकरों की सुविधाओं के लिए इस गार्डन को बनाया था.ताकि जेष्ठ नागरिकों के अलावा आम इन्सान इस गार्डन में उठ,बैठ और टहल सके.लेकिन यहां के कई समाजसेवकों और बुद्धिजीवियों ने इस मुद्दे पर लिखित शिकायत दी हैl इसके बाद भी विभागों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।जिसके करण नशेड़ियों और अहीरे गैंग का हौसला बुलंद है lकई शिकायती पत्रों की कॉपी स्थानीय असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस,डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जोन 7 को ई-मेल के जरिए भेजी गई हैं और कार्रवाई की मांग की गई है।

        मिली जानकारी के मुताबिक,घाटकोपर पूर्व के रमाबाई कॉलोनी में अंडागले बाबा गार्डन एकमात्र ऐसा पार्क है।जहां इस जोन के लोग सुबह और शाम शांति के कुछ लम्हें बिताने के लिए आते हैं.इसके अलावा इलाके के बुजुर्ग,महिलाएं और आम नागरिक भी इस गार्डन में सुबह की सैर के लिए आते हैं l स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण जाधव उर्फ ​​बालू जाधव ने बताया कि शाम को इस गार्डन में कई लोग बैठकर शराब पीते हैं।उनके साथ इस कॉलोनी के कई गुंडे भी इस गार्डन में बैठकर गांजा पीते हैं और वहां से गुजरने वाली महिलाओं को छेड़ते हैं।इस बारे में स्थानीय पंतनगर पुलिस स्टेशन में कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। एक दिव्यांग लड़की कुमारी पूजा अंडागले ने भी शिकायत दर्ज कराई है।इसके बावजूद पुलिस प्रशासन इस बारे में चुप है।

               इस मुद्दे पर बालू जाधव ने संवाददाता को बताया कि अहिरे गैंग और उसके कुछ छुटभैये टपोरी लोग सुबह-शाम इस गार्डन में आतंक मचाते हैं।अगर पुलिस प्रशासन ने इस गार्डन को अहिरे गैंग से मुक्त नहीं कराया तो भविष्य में नशेड़ियों व गैंग के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा lऐसे में समय रहते पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो,यहा कभी भी कोई भी अनहोनी हुई तो उसकी जिम्मेदारी मनपा और पुलिस प्रशासन की होगी,ऐसा बालू जाधव ने कहा है।यह भी कहा जाता है कि अहिरे गैंग के गुंडे शाम को इस गार्डन में आकर शोर मचाते हैं और महिलाओं को छेड़ते हैं।जिसकी शिकायत दामू अंडागले ने भी की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *