संतकबीर नगर बेलहरकला पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग शुरू।
रवि निषाद/संतकबीर नगर
उत्तर प्रदेश संतकबीर नगर जिले के बेलहर कला पुलिस आजकल यहां के एसओ श्रीमान अनिल कुमार की देखरेख में चौतरफा खड़क बंदोबस्त व कड़क पेट्रोलिंग के जरिए आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होने दे रही है।जिससे क्षेत्र के अपराधियों लफंगों व नामचीन गुंडे मवालियो में भय का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संतकबीर नगर जिले के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के दिशा निर्देश पर पूरे जिले में मिशन शक्ति 5.O अभियान के तहत महिला छात्राओं कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक अभियान के तहत पुलिस बल काम कर रहा है।दूसरी तरफ इस जिले के बेलहर कला पुलिस द्वारा अलग अलग ग्राम सभाओं की हद में नाइट पेट्रोलिंग का काम किया जा रहा है।रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक यहां के एसओ अनिल कुमार के देखरेख में यह काम जोरशोर हो रहा है।रविवार 8 फरवरी 2026 को रात करीब 9 बजे जब पुलिस का एक काफिला बेलवा ठुकराई व नरवापार रानीपुर और आमडांड से होकर गुजरा तो लोग देखते ही रह गए।इस संदर्भ में इस संवाददाता ने कई लोगों से बातचीत की तो उनका कहना था कि अब यहां की पुलिस श्री अनिल कुमार की देखरेख में बेहतर काम कर आम जनता को राहत दिलवाने में जुटी हुई है।जिसके तहत अलग अलग ग्राम सभाओं की हद में नाइट पेट्रोलिंग का काम किया जा रहा है जो एक बेहतर काम है।उनके इस काम में यहां के सभी अधिकारी कर्मचारी का भरपूर योगदान है।

