
महाराष्ट्र के ठाणे जिल्हे के MBVV पोलीस आयुक्तालय के जोन 1 DCP राहुल चव्हाण सर (IPS) को NGO से सूचना मिली कि,नवघर पुलिस स्टेशन की हद में न्यू गोल्डन नेस्ट रोड,गोडदेव, इंस्टा फूड कैफे होटल के पास एक महिला एजेंट ग्राहकों को जिस्म फरोशी के लिए लडकीया सप्लाई करने आने वाली है।फिर नवघर पुलिस स्टेशन की टिम ने इंस्ट्रा फूड कैफे होटल के पास बोगस ग्राहक भेजकर छापा मारकर एक महिला दलाल को हिरासत में लेकर 4 पीडीत लडकियो (१७ से २१) को जिस्म फरोशी के दलदल से रेस्क्यू किया।गिरफ्तार महिला दलाल ग्राहकों को स्पा सेंटर में काम करने वाली लडकियो के फोटो ग्राहकों को भेजकर वेश्या व्यवसाय का गोरख कारोबार ठाणे,न्यू मुंबई,मुंबई और मीरा भाईदर में चला रही थी।इसके अलावा गिरफ्तार महिला दलाल ने कितनी और लडकियो को देहव्यापार में धकेला है व कितने ग्राहकों को जिस्म फरोशी के लिए लडकिया सप्लाई की है उसकी भी जाँच पड़ताल नवघर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है ! गिरफ्तार एक महीला आरोपी के उपर BNS की धारा 143(3) और पीटा एक्ट 4,5 के तहत कानूनी कारवाई और 4 पीडीत लडकियो को महिला सुधारगृह में भेजने की कानूनी प्रकिया नवघर पुलिस स्टेशन की टिम कर रही है।यह पीटा एक्ट की कारवाई MBVV आयुक्तालय के वरीष्ठ अधिकारियो, जोन एक DCP राहुल चव्हाण (IPS) व नवघर पुलिस स्टेशन के सीनीयर PI धीरज कोली सर के मार्गदर्शन में नवघर पुलिस स्टेशन महीला PI तृप्ति देशमुख मैडम,PSI संदीप व्हसकोटी,ASI रविकांत व्हनमारे,HC प्रदीप काटकर,HC अभिजीत ठाकुर (DCP office जोन वन ),अक्षय पवार,नवनाथ पवार,उमेश अस्वार,महिला पुलीस ताई कांबले, दीपाली पवार और नवघर पोलीस स्टेशन की टीम ने संयुक्त रूप से की है।
