
रवि निषाद/संतकबीर नगर
केंद्र व राज्य सरकार के नियमावली के खिलाफ जाकर जिले के अलग अलग ठिकानों पर हो रहे गौहत्या को रोकने के लिए संतकबीर नगर के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना और जनपद के सभी पुलिस थानो की पुलिस ने अपनी कमर कस ली है।जिसके तहत दुधारा पुलिस थाने की हद में गौहत्या करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार संतकबीर नगर जिले के कई ठिकानों पर गौहत्या किए जाने की जानकारी पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की पुलिस को मिली थी।जिसके तहत 8 जनवरी 2026 को पुलिस ने दुधारा पुलिस थाने की हद के एक एक करके चार आरोपियों को पुलिस ने हाफ इनकाउंटर कर गिरफ्तार किया है।जिले के डैशिंग कर्तव्यदक्ष पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की देखरेख में गठित टीम में शामिल दुधारा थाने के एसओ और इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा और धनघटा पुलिस थाने के जयप्रकाश दुबे की पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है।सूत्र बताते है कि श्री मीना के निर्देश पर पूरे जिले में गौहत्या करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।जिससे गौहत्या में शामिल अपराधियों में भय का माहौल बन गया है।साथ ही साथ उनकी सारी योजनाओं को खत्म करने की पुलिस की कड़ाई से उनमें खौफ का माहौल बना हुआ है।जिसकी आम जनता सराहना कर रहे हैं।
