गौरा विधानसभा क्षेत्र में हाफिज मालिक का बढ़ता जनाधार।

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के गौरा विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत अजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके समाजवादी पार्टी के मुख्य दावेदार कार्यसम्राट समाजसेवक प्रमुख व्यवसाई मा.श्री हफीज मालिक के बढ़ते जनाधार को देख अन्य पार्टी के भावी उम्मीदवारों की नींद हराम हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे यहां का चुनावी माहौल काफी रोचक बनता जा रहा है।बता दें २०२७ में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव है।जिसके लिए हर पार्टी के भावी उम्मीदवार अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गए है।उसी कड़ी में गोंडा जिले के गौरा विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत अजमाने की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी के कर्मठ कर्तव्यशील व जुझारू समाजसेवक व प्रमुख व्यवसाई मा.श्री हफीज मालिक जी जनाधार काफी बढ़ रहा है उनके समर्थन में हर समाज के लोग हाफिज मालिक के लिए दिन रात जुट गए है।लोगो का कहना है कि इस बार राज्य में सायकल का जोर है हर विधानसभा क्षेत्र के लिए सपा के सुप्रीमो श्री अखिलेश कुमार यादव जी अपना बेहतर से बेहतर उम्मीदवार देने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।वैसे लोग बताते है कि श्री हफीज मालिक करीब एक दशक से समाजवादी पार्टी में अपनी पकड़ बनाए हुए है।उन्हें इस बार भी पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी जिसके कारण हफीज मालिक अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से जनसेवा समाजसेवा लोगो के दुःख सुख के कार्यों में शामिल होकर अपना योगदान देने का काम कर रहे हैं।जनता का उन्हें भारी जन समर्थन भी मिल रहा है।वह अपनी जीत के लिए दिन रात जनहित के काम कर जनता के मसीहा बन रहे हैं।
