आल महाराष्ट्र खटीक एसोसिएशन ने झूठे आरोप लगाने वालो पर कार्रवाई की मांग की है।

रवि निषाद
2 Min Read

मुंबई। आल महाराष्ट्र खटीक एसोसिएशन के अध्यक्ष ने झूठा आरोप लगाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

           मिली जानकारी के मुताबिक,कुछ दिन पहले नासिक की इगतपुरी पुलिस पर दबाव बनाकर बकरी और भेड़ की गाड़ी पकड़ी गई थी।और गाड़ी व ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। महाराष्ट्र खटीक एसोसिएशन की मदद से उस गाड़ी में भरे गए जानवरों को सुरक्षित छोड़ दिया गया।इस बात से सभी व्यवसायी खुश हुए थे।लेकिन राजस्थान से देवनार में अपनी रोटी सेंकने आए असलम कुरेशी और उसका साथी फिरदोश कुरेशी और उनके देवनार के साथियों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष और महाराष्ट्र वाहतुक सेना के मुख्य सचिव प्रमुख व्यवसायी अखिल ताड़े पर झूठा आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।जिसमें देवनार का तथाकथित एक व्यापारी जो अखिल ताड़े के साथ रहकर अपना उल्लू सीधा करना सिखा वह लोग मिलकर देवनार के जीएम को पत्र देकर अवैध तरीके से करीब ४ घंटे मंडी बंद कर अखिल ताड़े को बदनाम करने का कुकृत किया है।जिसके विरुद्ध श्री ताडेनी ने एक लिखित शिकायत पत्र देकर कर उक्त लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की मांग की है.श्री ताडे ने  उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी की है।श्री ताडे ने बताया कि असलम कुरेशी कुर्बानी में यहां आकर सिर्फ वाडे बेचकर बेचकर पैसा इकट्ठा करता है।और पूरे वर्ष वह देवनार में दिखाई नहीं देता है। वह हर साल कुर्बानी के समय ही यहां आता है और व्यापारियों को भड़काने कर अपना उल्लू सीधा करता है।श्री ताड़े ने यह भी मांग की है कि इसकी जांच कराकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाये।अपनी उपरोक्त मांग को लेकर ताड़े ने एक लिखित पत्र देकर मुंबई पुलिस आयुक्त,पुलिस उपायुक्त,सहायक पुलिस आयुक्त व देवनार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से उपरोक्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *