पंतनगर पुलिस के उत्तम कार्यों की सराहना।

रवि निषाद
1 Min Read

मुंबई।घाटकोपर पंतनगर पुलिस के अच्छे काम के कारण ही इस थाने की सीमा में अपराध का ग्राफ काफी कम हुआ है,जिसकी चर्चा मंडल में हो रही है।लोगों के मुताबिक यहां के नागरिक पंतनगर पुलिस के इस अच्छे काम की सराहना कर रहे हैं.

      प्राप्त जानकारी के अनुसार,श्रीमती लता सुतार को कुछ महीने पहले ही पंतनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।तब से कामराज नगर,नालंदा नगर,रमाबाई कॉलोनी,नायडू कॉलोनी,लक्ष्मी नगर,गंगावाड़ी समेत सभी स्लम इलाकों में नाइट राउंड, रेगुलर पेट्रोलिंग, बिट मार्शल पेट्रोलिंग,मोबाइल वन पेट्रोलिंग समेत सभी प्रणालियां चौबीसों घंटे ठीक से काम कर रही हैं।जिससे अपराध का ग्राफ काफी कम हुआ है.पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीमती सुतार के कारण रमाबाई कॉलोनी में सारे अनैतिक धंधे बंद हो गये हैं। चूंकि वह सभी अधिकारियों के साथ बैठकें करती हैं और सब कुछ सुचारू रूप से संचालित करवाती  हैं,इसलिए सभी के साथ उनका सामंजस्य हैं।यहां की पुलिस नागरिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी मैदान पर नियमित गश्त कर रही है।जबकी श्रीमती सुतार इसके पहले घाटकोपर एएनसी की प्रभारी पुलिस निरीक्षक थीं,तो उनके काम और नाम की चर्चा उच्च स्तर पर थी।अब पंतनगर के लोग उन्हें धन्यवाद दे रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *