बेलहर कला पुलिस के सराहनीय कार्यों से आम जनता खुश।

रवि निषाद
2 Min Read

बेलहर कला पुलिस के सराहनीय कार्यों से जनता में खुशी का माहौल।

उत्तर प्रदेश जिला संतकबीर नगर पुलिस के सराहनीय कार्यों से क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है।यहां के पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना और अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर बेलहर कला पुलिस के एस.ओ.श्रीमान अनिल कुमार जी की देखरेख व उनके मार्गदर्शन में इस थाने के सभी अधिकारी कर्मचारी व महिला अधिकारी व कर्मचारी पूरी तत्परता व कुशलता से दिन रात आम जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहकर उनके हर परेशानी का निराकरण करते है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर मामले को गंभीरता से लेकर श्री अनिल कुमार जी की पुलिस काम को सरलता पूर्वक बिना पक्षपात किए हुए निपटारा करते है।जिससे जनता राहत की सांस लेती है।इस पुलिस थाने की हद में घटने वाली हर छोटी बड़ी घटना दुर्घटना पर श्री अनिल कुमार की पैनी नजर रहती है।वह सबके साथ बड़े ही विनम्रता से पेश आकर उनके दुःख दर्द को अपना दुःख दर्द समझ कर जनता की परेशानी दूर करते है।यह उनके कार्य करने की निष्ठा व महानता का प्रतीक माना जाता है।लोग बताते है कि श्री अनिल कुमार के इन्हीं सब कार्यों के चलते वह उच्च अधिकारियों के चहेते माने जाते है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *