मुंबई पुलिस को यूं ही हीरो नहीं कहा जाता।आज चूनाभट्टी इलाके में ट्रैफिक पुलिस के दो जवानों ने समय पर कार्रवाई कर एक बड़ा हादसा होने से रोक दिया।सड़क पर तेल फैल गया था,जिससे वाहन फिसलने का खतरा था।स्थिति को समझते हुए ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने तुरंत सड़क पर मिट्टी डाली,ताकि गाड़ियां सुरक्षित निकल सकें।अगर सही समय पर यह कदम नहीं उठाया जाता,तो कई वाहन स्किड हो सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। जवानों की सतर्कता,सूझबूझ और ज़मीनी स्तर पर की गई त्वरित कार्रवाई काबिले-तारीफ है।मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे असली ज़िंदगी के हीरो हैं।

