
मुंबई: रविवार को जुहू स्थित फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी (51) के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।
मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने इमारत पर गोलियां चलाईं। स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, शेट्टी के आवास के बाहर कथित तौर पर चार गोलियां चलाई गईं। पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया।
रोहित शेट्टी के आवास के बाहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गोलियों की आवाज सुनने के बाद फिल्म निर्माता के जुहू स्थित घर के बाहर मुंबई पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
