
मुंबई। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गईं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में सुनेत्रा को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।
इससे पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की विधान भवन में बैठक बुलाई गई थी। जिसमे सुनेत्रा को पार्टी नेता चुना गया था। डिप्टी CM की शपथ से पहले सुनेत्रा ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। अजित पवार की चार दिन पहले 28 जनवरी को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत के बाद डिप्टी CM पद खाली हो गया था।
एजुकेशनः 1983 में कॉमर्स से ग्रेजुएट।
शादी: 1985 में अजित पवार से। पार्थ और जय 2 बेटे।
सोशल वर्क: एनवायर्नमेंटल फोरम इंडिया NGO बनाया। हजारों महिलाओं को रोजगार देने वाले बारामती हाईटेक टैक्सटाइल पार्क की चेयरपर्सन रहीं। विद्या प्रतिष्ठान की ट्रस्टी और पुणे यूनिवर्सिटी की सीनेट मेंबर रहीं।
राजनीति में एंट्री: 2024 लोकसभा चुनाव, बारामती से
चुनाव लड़ा। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से हारीं। 18 जून 2024 को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं। अब डिप्टी सीएम होंगी।
