गाड़ी से उतरकर वापस ही नहीं आया… भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी संग पति पर ठगी का आरोप, ऐंठे 11.50 करोड़ रुपये

BB News Live
2 Min Read

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अकांक्षा अवस्थी इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं है, बल्कि कानूनी पचड़ा है. आकांक्षा के साथ उनके पति विवेक अवस्थी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है. दोनों के पास मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच भी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, इस कपल ने मुंबई के एक कस्टम क्लीयरेंस एजेंट से करोड़ों रुपये ऐंठे हैं और गायब हो गए हैं.

भोजपुरी जगत में आकांक्षा अवस्थी एक जाना-माना चेहरा है, वो पिछले कई सालों से भोजपुरी फिल्मों और गानों में एक्टिव रही हैं और उनके फैंस उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते हैं. ऐसे में उनके ऊपर लगे धोखाधड़ी के आरोप ने इंडस्ट्री और फैंस दोनों को झकझोर कर रख दिया है. मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मुंबई में कस्टम क्लीयरेंस से जुड़ा काम करने वाले हितेश कांतिलाल अजमेरा ने कपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

11.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
हितेश कांतिलाल अजमेरा ने बताया कि अकांक्षा अवस्थी और उनके पति विवेक कुमार उर्फ अभिषेक कुमार सिंह चौहान ने उनके साथ 11.50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किया है. हितेश ने अपनी शिकायत में ये बताया कि आकांक्षा और विवेक ने उन्हें दिखाया कि दोनों के फिल्मी दुनिया में कनेक्शन काफी अच्छे हैं और वो उन्हें इन्वेस्ट के बदले में अच्छा रिटर्न देंगे. शिकायत के मुताबिक, करोड़ों रुपये के फंसे होने की बात कहते हुए उनसे इन्वेस्ट करवाया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *