मुंबई। आरसीएफ पुलिस स्टेशन की हद में रहने वाली एक 38 वर्षीय शिक्षिका के घर में जबरन घुसकर बलात्कार करने वाले 45 वर्षीय युवक को पुलिस नई मुंबई से गिरफ्तार कर लाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरसीएफ पुलिस की हद में रहने वाली एक 38 वर्षीय शिक्षिका की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 283/2023 भादवी
376,
377,
354,
506 के तहत मामला दर्ज किया था।शिकायतकर्ता महिला के अनुसार आरोपी ने पहले 28 अप्रैल को जबरन पकड़कर पप्पी लेने की कोशिश की थी।उसके बाद उसने 13 मई को रात 10.30 बजे उसके घर आकर जबरन घर मे घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया था।उसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।प्रभारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास दातिर ने बताया की घटना के बाद से ही आरोपी लगातार मोबाइल बंद रखता था और अपना ठौर ठिकाना हमेशा बदली करता था।लेकिन हमारी पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर उसे नई मुंबई से गिरफ्तार किया है।जिसका नाम गणेश जयकुमार वर्मा (45) बताया जाता है।अब इस मामले की अधिक जांच पुलिस उपनिरीक्षक मिलिंद खैरनार व उनकी टीम कर रही है।
महिला के घर में जबरन घुसकर बलाकार, आरोपी नवी मुंबई से हुआ गिरफ्तार

Leave a comment
Leave a comment