मुंबई। बुधवार रात 12 बजे के करीब पूर्वी दुर्तगति महामार्ग रोड स्थित कांजुरगांव के बस स्टॉप के पास हुए सड़क हादसे में 2 लोगो की मौत होने की जानकारी मिली है।जब की घायल हुए 5 लोगो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विक्रोली पुलिस के अनुसार 13 अक्टूबर को रात 12 बजे के करीब कुर्ला नेहरू नगर से कुछ लोग इनोव्हा कार क्रमांक एम.एच.02.ए.एल. 5185 से भिवंडी जा रहे थे।
विक्रोली के पास स्थित कांजुर गांव के बस स्टॉप के पास पहुंच उक्त लाल रंग की इनोव्हा कार के ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और कार पिंपल के पेड़ से जाकर टकरा गई।इस दुर्घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष से मिलते ही विक्रोली पुलिस के मोबाइल वन पर तैनात पुलिस कर्मचारी फ़ौरन घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव व राहत काम में जुट गए।पुलिस ने देखा की कार में कुल 9 लोग सवार थे।जिनमे 8 लोगो को पुलिस ने नागरिको की मदत से फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया।जबकि एक व्यक्ति को वीर सावरकर अस्पताल मुलुंड पूर्व में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
जिनमें कार चालक जुनेद सलीम कुरेशी (26) व साहिल कुरेशी (18) की मौत हो गई।बाकी के लोगो का इलाज शुरू है।इस मामले की जानकारी देते हुए विक्रोली पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक सुलभा चव्हाण ने बताया की हमारी पुलिस ने यह मामला अपराध क्रमांक 495/2022 भादवी 304 (अ),279,337,338 सह कलम 184 मोटर वाहतुक कायदा 1988 के तहत मामला दर्ज किया है।मामले की अधिक जांच पुलिस निरिक्षक छीरसागर की देखरेख में पुलिस उपनिरीक्षक सदाफूले व उनकी टीम कर रही है।