मुंबई। घाटकोपर पूर्व स्थित सुचित्रा विजनेस पार्क में उत्तर भारतीय सामाजिक सेवा संघ की बैठक का आयोजन 30 जनवरी को हुआ।जिसमे भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष वकील यादव प्रमुख रूप से उपस्थित थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 जनवरी के दिन उतर भारतीय सामाजिक सेवा संघ की एक बैठक का आयोजन घाटकोपर विधानसभा मंडल अध्यक्ष प्रकाश सच्चन की देखरेख में किया गया।जिसमे प्रमुख अथिति के तौर पर ईशान्य मुंबई उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष वकील यादव उपस्थित थे।उन्होंने बैठक में शामिल लोगो का मार्गदर्शन किया।इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 123 के वार्ड अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी,दिनेश पांडेय,अर्जुन विश्वकर्मा,सुशील यादव,रघुवीर सिंह बिष्ट राम रूप ठाकुर,सतीश शर्मा,सुरेश ठाकुर सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे।बैठक में शामिल सभी मान्यवरों का स्वागत सत्कार घाटकोपर पूर्व विधान सभा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश सच्चन ने किया है।
उत्तर भारतीय सामाजिक सेवा संघ की बैठक संपन्न

Leave a comment
Leave a comment