मुंबई। चेंबूर तिलक नगर पुलिस ने यहां के एक होटल की तथाकथित संचालिका व उसके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने पुनः विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है।पिछले दिनों फर्जी पेपर बनाकर उक्त होटल की जमीन हड़पने के मामले में भी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे व उसके अन्य दो साथियो को गिरफ्तार की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चेंबूर तिलक नगर निवासी तथाकथित सोनी सिंह व उसका साथी दीपक जैसवार प्रियंका ठाकुर नामक युवती का गाला किराए पर लेकर होटल चलाने का काम करते हैं।सोनी सिंह व दीपक जैसवार ने उसी गाले को हड़पने के लिए फर्जी पेपर बनाया और उक्त गाले का लाइट बिल अपने नाम करने की भरसक कोशिश की थी।उसकी जानकारी मिलते ही प्रिंयंका ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सोनी सिंह,दीपक जैसवार व अभिनाश पासी नामक युवक को गिरफ्तार किया था।जिन्हें करीब एक माह सलाखों के पीछे गुजारना पड़ा था।सूत्र बताते हैं की कोर्ट ने इन तीनो को 50-50 हजार की जमानत पर सशर्त रिहा किया था।लेकिन खुद को पुलिस और न्यायालय से उपर समझने वाली सोनी ने पुनः एक कांड करके फंस गई है।उसने 14 मई को प्रियंका द्वारा भेजे गए युवक को नेट का केबल लगाने के पहले सोनी और दीपक ने उक्त युवक की जमकर पिटाई की है और उसका डी वी आर तोड़ कर फेंक दिया गया है।जिसके बाद उस युवक ने सोनी सिंह व दीपक जैसवार के खिलाफ अपराध क्रमांक 360/2023 भादवी 324,504,427,323 व 34 के तहत मामला दर्ज कराया है।इसके पहले की केस में न्यायालय के आदेश पर सोनी सिंह को प्रियंका ठाकुर को तय समय पर बकाया व वर्तमान रेंट देने थे उस आदेश का पालन भी सोनी सिंह ने अब तक नहीं किया है।पुलिस सूत्रो का कहना है इस घटना के बाद उसकी पहले की जमानत भी रदद हो सकती है।जिसके लिए प्रियंका ठाकुर ने कल पुनः न्यायालय का रुख किया है।जिसको लेकर पुरे परिसर में अलग अलग चर्चा शुरू है।इस मामले की अधिक जांच महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर पोर्णिमा हांडे व उनकी टीम कर रही है।
तिलक नगर की होटल संचालिका पर मामला दर्ज, नेट केबल चेक करने आए युवक के साथ मारपीट

Leave a comment
Leave a comment