विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
मुंबई। भांडुप पश्चिम राजदीप नगर, विलेज रोड स्थित मैरी आन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का एक भव्य आयोजन शुक्रवार को किया गया था। इसका उद्घाटन विद्यालय के ट्रस्टी व समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के हाथों हुआ। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर उसे प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया था। इसमें विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा,सौर मंडल,पर्यावरण सुरक्षा व सौर ऊर्जा के अलावा अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया था। इस दौरान खाने पीने के लिए भी अलग से प्रदर्शनी आयोजित की गई थी ,जिसे दर्शकों ने सराहा।
इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक भी शामिल थे। इस मौके पर प्रबंधक शालिनी सिंह,रागिनी सिंह, मोनिका यादव, संगीता यादव,मुस्कान व आशा मैडम के अलावा अन्य अध्यापक उपस्थित थे।
इस अवसर पर विद्यालय के ट्रस्टी अशोक सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के बनाए मॉडल और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दिया कि उन्हें हमेशा रचनात्मक सोच रखनी चाहिए ,जिससे राष्ट्र का विकास हो।
- Advertisement -
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमेशा कुछ नया करने के लिए सोचें और इसी में अपनी ऊर्जा को खर्च करें। बच्चों को प्रेरित करते हुए ट्रस्टी अशोक सिंह ने कहा कि आज विज्ञान का जमाना है,फिर भी इसके साथ ही दूसरे क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों को बढ़ावा देने की जरूरत है। इसके लिए अशोक सिंह ने अध्यापकों को भी सराहा।