मुंबई। गोवंडी शिवाजी नगर पुलिस ने 26 जनवरी के दिन अपनी एक कार्यवाई के तहत 14 किलो गांजे के साथ दो ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवाजी नगर पुलिस की एक टीम एक गुप्त सुचना पर 25 जनवरी की रात में दो गांजा सप्लायर को अपने कब्जे में लिया।जिनके पास से पुलिस ने 14 किलो गांजा बरामद किया है।दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार की है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्जुन रजाने के मार्गदर्शन में यह कार्यवाई सहायक पुलिस निरीक्षक धनंजय देवडीकर, पुलिस हवलदार प्रविण शिंदे,घारे,खिलारे,सुतार व कुंभार की टीम ने की है।पकड़े गए आरोपियों का नाम
मोहम्मद रफिक मोहम्मद हनीफ शहा (29) व मोहम्मद शफीउल्ला मोहम्मद हनीफ शहा (24) बताया जाता है।सूत्र बताते हैं की उक्त आरोपी दोनों सगे भाई हैं जो काफी लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थे।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री रजाने ने बताया की हमारी पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से यह जानकारी हासिल करने में जुटी है की उक्त आरोपी यह गांजा कहाँ से लाए है और किसे सप्लाई करने वाले थे।