मुंबई। मुंबई पुलिस के उच्च अधिकारियो के दिशा निर्देश पर पुरे शहर में नशा विरोधी व नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत कल पंतनगर पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ एक रैली निकाल कर नशा मुक्ति अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विनायक देशमुख, पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड व सहायक पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविदत्त सावंत की देखरेख में पुलिस सब इंस्पेक्टर सुभाष हमरे नेतृत्व में स्कूली बच्चों के साथ नशा मुक्ति अभियान की रैली निकाल कर जनता को जागृत करने का काम किया गया।श्री सावंत के सहयोगी एक अधिकारी ने बताया की हमारे पुलिस स्टेशन की हद के विभिन्न छेत्रो में यह रैली निकाली गई।जिसमे स्थानीय जनता ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।इस रैली में यहां के महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर माधुरी माने व उनके अन्य सहयोगी पुलिस कर्मचारी भी शामिल हुए।
स्कूली बच्चों के साथ पंतनगर पुलिस का नशा मुक्ति अभियान

Leave a comment
Leave a comment