मुंबई। बेहद मेहनती मिल मजदूर से सहकारिता क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाले सहकार महर्षि रामदास मोरे संघर्ष और मेहनत का दूसरा नाम है। उक्त बातें अखिल भारतीय वडार समाज के अध्यक्ष दीपक दादा शिंदे ने गुरुवार को चेंबूर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। सहकार महर्षि और मजूर फेडरेशन के नेता रामदास मोरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए अखिल भारतीय
वडार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दादा शिंदे ने कहा कि उनका जीवन बहुत ही दयनीय और संघर्षमय रहा है।, गरीबों के कष्ट और पीड़ा को देखते हुए उन्होंने मजूर फेडरेशन का बीड़ा उठाया। उनका अभियान सफल रहा। उन्हें पूर्व सभापति स्वर्गीय शिवाजीराव देशमुख का मार्गदर्शन मिला।, सहकारी क्षेत्र में उनकी उपलब्धियाँ को देखते हुए, कुर्ला नेहरू नगर से मुंबई मनपा का चुनाव लड़ा, लेकिन सफलता नहीं मिली। बावजूद उसके, वे निराश नहीं हुए, उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा, वहीं से वे महाराष्ट्र राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष बने और प्रगति पथ पर निरंतर अग्रशित हैं।