मुंबई। कुर्ला नेहरू नगर पुलिस की हद के एक बियर बार में चल रहे अश्लील नृत्य की क्लिपिंग को आधार मानकर समाजसेवा शाखा की पुलिस ने उक्त बियर बार पर छापामारी की है।इस छापामारी में पुलिस ने 15 ग्राहकों को हिरासत में लेकर 16 बार गर्ल को मुक्त कराया है। गौरतलब है की कुर्ला पूर्व स्थित नेहरू नगर के स्पाइस बियर बार हैं जहां देर रात तक बार गर्ल अशील नृत्य कर ग्राहकों को अपने जाल में फंसाती थी।पुलिस के सूत्र बताते हैं की किसी ग्राहक ने अश्लील नृत्य का क्लिपिंग बनाया और समाजसेवा शाखा की पुलिस को सौंप दिया।एसएस ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव ने बताया उक्त क्लिपिंग की पुष्ठी करके हमारी पुलिस ने स्पाइस बियर बार पर छापामारी की है।जहां से पुलिस ने 40540 रुपए नगद,20000 हजार का एक लैपटॉप,4000 हजार का एक स्पीकर,15000 एम्प्लीफायर एक मेमरी कार्ड बरामद किया है।इस मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 66/2023 भादवी 188,34 सह 3,8(1),(2),(4) के तहत मामला दर्ज कर इस मामले को नेहरू नगर पुलिस को हैंड ओवर किया है।श्री जाधव ने यह भी बताया की इस कार्यवाई में हमारी पुलिस की टीम में महिला पुलिस निरीक्षक अनीता कदम,पीएसआई कनहरकर व उनका स्टाफ शामिल था।इस मामले की अधिक जांच नेहरू नगर पुलिस कर रही है।
समाजसेवा शाखा की पुलिस ने बियर बार की छापामारी, 15 आरोपी गिरफ्तार 16 बार गर्ल हुई मुक्त

Leave a comment
Leave a comment