top of page

मुंबई के विक्रोली में स्लैब गिरने से दो लोगों की मौत

Writer's picture: BB News LiveBB News Live



मुंबई। उत्तर पूर्व मुंबई के विक्रोली में गुरुवार को तीन मंजिला इमारत के स्लैब का एक हिस्सा गिरने से 75 वर्षीय दो लोगों की मौत हो गई। एक नागरिक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना कन्नमवार नगर नंबर 1 में म्हाडा बिल्डिंग नंबर 40 में शाम 6:50 बजे हुई, जो आंशिक रूप से आबाद है। शरद म्हसलेकर और सुरेश मधालकर को पास के बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।


コメント


bottom of page