top of page

सुहागरात को हुआ शक, 7 महीने बाद खुला राज

Writer's picture: BB News LiveBB News Live



ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने बताया कि 32 वर्षीय एक महिला का आरोप है कि उसका पति नपुंसक था। ये बात उसके पति ने शादी के बाद से ही छुपाकर रखी और वह अपना इलाज कराता रहा। यह बात छुपाकर उसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसे सुहागरात को ही अपने पति पर शक हो गया था। इसके बाद वो लगातार उससे उसकी शारीरिक कमजोरी के बारे में पूछ रही थी। लेकिन वो इसे टालता जा रहा था। महिला की शिकायत के आधार पर ठाणे पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पिछले साल हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, नाशिक की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की शादी 8 जून को ठाणे के 40 वर्षीय एक शख्स से हुई है। शादी के बाद जब वो अपने ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दिन उसका पति उससे शारीरिक संबंध नहीं बना पाया। उसे लगा कि शादी समारोह की थकावट की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाया होगा। लेकिन अगले दिन भी उसका पति उसके साथ संबंध नहीं बना पाया। इसके बाद वो उससे दूर-दूर रहने लगा। महिला को पति पर शक हुआ। लेकिन अपनी व्यथा किसी से कह नहीं पा रही थी। एक दिन उसे अपने पति के कुछ मेडिकल डॉक्युमेंट्स मिले, जिसे देखने के बाद वो सन्न रह गई। अधिकारी ने बताया कि महिला की अपने पति से शादी पिछले साल 8 जून को नासिक में हुई थी। खड़कपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि शादी के कुछ समय बाद उसे मेडिकल दस्तावेज मिले, जिससे पता चला कि उसके 40 वर्षीय पति का नपुंसकता का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने पति के खिलाफ दर्ज किया केस

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पूछताछ करने पर उसके पति ने अपनी मेडिकल स्थिति के बारे में छिपाने की बात को स्वीकार किया। अधिकारी ने कहा कि पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 498ए के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments


bottom of page