top of page

शिवसेना सांसद संजय पाटिल ने किया देवनार का दौरा

Writer's picture: Ravi NishadRavi Nishad

शिवसेना सांसद ने बकरा ईद को लेकर देवनार का किया हंगामी दौरा।

सांसद संजय दिना पाटिल ने जीएम व पुलिस के आला अधिकारियो के साथ की बैठक।

मुंबई।

आगामी 17 जून को मुस्लिम समाज का प्रमुख त्यौहार बकरा ईद है।जिसके लिए गोवंडी के देवनार बकरा मंडी में लाखो की संख्या में बकरा लाए जाते हैं।जिनको खरीदने के लिए मुंबई व आसपास के मुस्लिम भाई देवनार आते हैं।उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिए ही शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष के ईशान्य मुंबई के सांसद संजय दिना पाटिल ने आज देवनार का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवंडी स्थित देवनार बकरा मंडी में बकरा ईद के लिए देश के कोने कोने से जानवर लाए जा रहे हैं।जिनके लिए मनपा प्रशासन ने यहां पर उच्च स्तर पर तैयारियां की है।पुलिस प्रशासन ने भी उच्च स्तर पर आम जनता ख़ास करके मुस्लिम भाइयो को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिए पूरी तैयारी की है।शिवसेना सांसद संजय पाटिल ने उन्ही सब ब्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपने सहयोगी शिवसैनिकों के साथ देवनार कत्लखाने का दौरा कर यहां के प्रबंधक कमाल पाशा पठान व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री शेळके से बातचीत की है।इस अवसर पर उनके साथ अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी व भारी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।श्री पाटिल ने कहा है की अधिकारी किसी भी प्रकार की कोई कोताही ना बरते जिससे की मुस्लिम भाइयो को कोई परेशानी का सामना करना पड़े।उन्होंने पुलिस व मनपा के आला अधिकारियो को उचित दिशा निर्देश भी दिया है।इस अवसर पर महाराष्ट्र वाहतूक सेना सचिव सचिव व ऑल महाराष्ट्र खटीक सेना के अध्यक्ष अखिल ताडे व उनके सहयोगी भी उपस्थित थे।

Comments


bottom of page