top of page
Writer's pictureBB News Live

समीर सावंत  महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के घाटकोपर के विभाग अध्यक्ष नियुक्त



मुंबई। आगामी कुछ महीनों में मुंबई में होने वाले  मनपा चुनाव के लिए मनसे ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां तक कि मनविसे अध्यक्ष अमित ठाकरे द्वारा मुंबई में कार्यकर्ताओं की जोरदार बैठक करते हुए विद्यार्थी सेना में नए सिरे से नियुक्तिकी जा रही है। इसी कड़ी में गत दिनों समीर नंदकुमार सावंत को महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना, घाटकोपर पश्चिम का विभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सावंत की नियुक्ति विभाग अध्यक्ष गणेश चुक्कल और उप विभाग अध्यक्ष नीलेश जंगम के मार्गदर्शन में की गई।  समीर सावंत विभिन्न छात्र आंदोलन से जुड़े हैं।  कोरोना महामारी में सावंत ने छात्रों की स्कूल फीस बढ़ाने के खिलाफ आंदोलन किया था। इसके अलावा छात्रों की समस्याओं को समय समय पर उठाते रहते हैं। अनेक छात्र संगठनों ने समीर सावंत को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी है।

Yorumlar


bottom of page