मुंबई। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनवणे की अगुआई में पार्टी का एक शिष्टमंडल मुंबई के मलबार हिल स्थित सागर बंगले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलकर दोनों का अभिनन्दन किया और पुष्पहार देकर उन्हें हार्दिक बधाई दी।नेताओं के स्वागत के उपरांत मीडिया से बात करते हुए गौतम सोनवणे ने कहा कि मुझे पुरा भरोसा है कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।शिंदे और फडणवीस के कार्यकाल में महाराष्ट्र के सबसे कमजोर वर्ग और खासकर दलित समाज के लोगों को जरुर न्याय मिलगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने भी गौतम सोनावणे के मोबाईल फोन पर एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फडणवीस को बधाई और शुभकामनाएं दी।इस मौके पर आघाडी के मुंबई महासचिव सचिन मोहिते,राहुल साबले,प्रवीण मोरे,चन्द्रमनी जाधव का समावेश था।
top of page
Search
bottom of page
Comments