top of page

रायगढ़ के खपोली व रसायनी में हफ्ताखोरों के संरक्षण में चल रहा है तेल चोरी का धंधा !

Writer's picture: BB News LiveBB News Live


मुंबई। मुंबई व नई मुंबई के कुछ हफ्ताखोरो के संरक्षण में रसायनी व खपोली के अलग अलग ठिकानों पर टैंकरों से तेल चोरी का काम हो रहा है।जिसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को होने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

गौरतलब है की रायगढ़ जिले के रसायनी व खपोली पुलिस स्टेशन की हदों में अनेक जगहों पर तेल व सरिया चोरी का अवैध कारोबार हो रहा है।पुलिस सूत्र बताते हैं उक्त तेल व सरिया चोरी का काम मुंबई के गोवंडी निवासी जयवंत दामगुडे, राहुल व उसकी गैंग में शामिल अन्य हफ्ताखोरो के संरक्षण में हो रहा है।जिसकी पूरी जानकारी खपोली व रसायनी पुलिस के संबंधित अधिकारियो व कर्मचारियों को है।


खपोली पुलिस स्टेशन में कार्यरत एक पुलिस अधिकारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर इस संवाददाता को बताया की यहां मिश्रा व विलास पाटिल व उसके अन्य साथी तेल माफिया तेल चोरी का धंधा उच्च स्तर पर कर रहे हैं।जिन्हें जयवंत दामगुडे व उसके साथियो का वरदहस्त है।ये लोग रात भर रसायनी खपोली व अन्य इलाको में घूम घूम कर अपना नजराना वसूलते हैं।अगर कोई इन्हें पैसा (हफ्ता) नहीं देता है तो ये लोग उसके खिलाफ अनेक शिकायत करवा कर उसका धंधा बंद करवा देते हैं।


एक अन्य अधिकारी ने यह बताया की जयवंत अपने साथियो के साथ घूम घूम कर तेल व सरिया चोरो से हफ्ता उगाही का ही काम करता है।जिसके खिलाफ कई लिखित शिकायत भी की जा चुकी हैं।आम नागरिको,सभ्य लोगो,प्रबुद्ध नागरिको व दक्ष नागरिको ने पुलिस प्रशासन से मांग की है की ऐसे तेल- सरिया चोरी करने वाले माफियाओ व हफ्ताखोरो पर पुलिस को कड़ी से कड़ी कार्यवाई करने की जरूरत है।जिससे शासन प्रशासन का नुकसान न हो !

Comments


bottom of page