top of page

रामदास आठवले के साथ एकनाथ शिंदे ने किया डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का दर्शन

Writer's picture: BB News LiveBB News Live


मुंबई। महाराष्ट्र राज्य के नये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  ने केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले के साथ  चैत्यभूमि का दौरा कर भारतीय संविधान के निर्माता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और मोमबत्ती की रोशनी कर उनकी पावन स्मृति को नमन किया।चैत्यभूमि परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए रामदास आठवले ने कहा कि देवेन्द्र फाडणवीस और एकनाथ शिंदे की सरकार अपना कार्यकाल जरुर पूरा करेगी ऐसा मेरा विश्वास है।


आरपीआई(आठवले)पहले भी भाजपा के देवेन्द्र फाडणवीस के साथ थी और आज भी उनके साथ है।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)  मुंबई अध्यक्ष गौतम सोनावणे ने कहा कि जब भी कोई देश का नेता डॉ बाबासाहेब आंबेडकर का अभिवादन करने के लिए चैत्यभूमि में आता है तो हमको डॉ बाबासाहेब आंबेडकर के लिए बहुत गर्व महसूस होता है।और बाबा साहेब के दरबार में आने वाले हर छोटे-बड़े लोगों के प्रति हमारे दिलों में सम्मान बढ़ जाता है।


इस दौरान आरपीआई(आठवले)मुंबई प्रदेश अध्यक्ष गौतम सोनवणे विधायक दिलीप (मामा) लांडे,सिद्धार्थ कसारे,नागसेन कांबले,सचिन मोहिते,भिकाजी कांबले,चंद्रशेखर कांबले,प्रवीण मोरे मुंबई के युवा नेता संजय डोलसे के अलावा कई विधायक और नेता  चैत्यभूमि में उपस्थित थे।

Comments


bottom of page