top of page

राज्यस्तरीय गुणिजन पुरस्कार 2022 का वितरण संपन्न

Writer: BB News LiveBB News Live


मुंबई। मनुष्यबल विकास लोकसेवा अकादमी के सौजन्य से हर साल की तरह इस साल भी 6 जून 2022 को राज्यस्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में प्रथमेश इकॉफ्रेंडली संस्थापक अध्यक्ष समाज सेविका जयश्री संदिप गजाकोश को राज्यस्तरीय आदर्श व्यावसायिका उद्योजकता पुरस्कार 2022 से सन्मानित किया गया है।


गौरतलब है की मनुष्यबल विकास लोकसेवा अकादमी के महापरिषद समन्वयक प्रकाश सावंत के सौजन्य से सोमवार 6 जून को सांस्कृतिक सभागृह मुंबई में भव्य कार्य्रकम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में कुर्ला निवासी प्रथमेश इकोफ्रेंडली की संस्थापिका समाजसेविका जयश्री संदीप गजाकोश को राज्यस्तरीय आदर्श व्यावसायिका उद्योजकता पुरस्कार 2022 देकर गर्मजोशी से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महापरिषद के समन्यवक प्रकाश सावंत व पुरस्कार

समांरभाध्यक्षा मनीषा कदम सहित मनुष्यबल विकास लोकसेवा अकादमी के सभी मान्यवर सदस्य व अनेक जानी मानी हस्तियां सहित भारी संख्या में समाजसेवा से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर श्रीमती गजाकोश ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है की हम मनुष्यबल विकास लोकसेवा अकादमी के मान्यवरों की आभारी है जो उन्होंने मुझे इस पुरस्कार के लायक समझ कर मेरा सम्मान किया है।यह मेरे लिए मेरे परिजनों के लिए गर्व की बात है।

コメント


bottom of page