मुंबई। राज्यसभा चुनाव में हुई भाजपा की भारी जीत के बाद से मुंबई में भाजपाइयों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि जहां अन्य राजनीतिक दल आगामी मनपा चुनाव को लेकर कोई खास भागदौड़ नहीं कर रहे हैं वहीं उत्तर मध्य मुंबई की लोकप्रिय भाजपा सांसद पूनम ताई महाजन पूरी ताकत के साथ अपने संसदीय क्षेत्र में उतर चुकी हैं। यही नहीं वे अपने छोटे से बड़े सभी कार्यकर्ताओं के सुख दुख में भी शामिल हो रही हैं।। हाल ही में वार्ड क्रमांक 169 की जानी मानी समाजसेविका जुली गुरुप्रसाद गुप्ता के पांच वर्ष के कार्य अहवाल का उदघाटन करते हुए कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में भारत देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। आगामी मुंबई मनपा चुनाव की तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता अभी से ही जुट जाएं। बता दें कि महिला आरक्षित वार्ड क्रमांक 169 से जुली गुरुप्रसाद गुप्ता प्रबल दावेदार हैं। कार्य अहवाल पुस्तिका के उदघाटन अवसर पर भाजपा वार्ड क्रमांक 169के महामंत्री गुरुप्रसाद गुप्ता सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
top of page
bottom of page
Comentarios