अस्पताल का वार्ड बॉय भी था शामिल
मुंबई। मुंबई के बांद्रा के भाभा अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को अश्लील मैसेज भेज कर तंग करने वाले आरोपी को पुलिस उत्तर प्रदेश के बलिया से गिरफ्तार कर मुंबई लाइ है।इस मामले में शामिल अस्पताल के एक पूर्व वार्ड बॉय को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बांद्रा पुलिस ने भाभा अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत कराई थी की कोई एक युवक है उन्हें अश्लील मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है।पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 133/2022 भादवी 509 व 67 (अ) के तहत मामला दर्ज किया था।पुलिस जब इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी तो पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था।
बावजूद यहां की पुलिस ने तांत्रिक जांच करते हुए इस मामले में शामिल इस अस्पताल के एक पूर्व वार्ड बॉय को हिरासत में लिया।जिसकी सहायता से पुलिस को मालुम पड़ा की इस मामले का प्रमुख उत्तर प्रदेश में रहता है।जिसे यहां के पूर्व वार्ड बॉय प्रिंस ने महिला डॉक्टर का नंबर दिया था।पुलिस सूत्र बताते हैं पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश पहुंच कर कृष्णा जय कुमार सिंह नामक दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर मुंबई लाइ है।इस मामले की अधिक जांच अब बांद्रा पुलिस कर रही है।
Comments