top of page

लापरवाह पीएसआई के खिलाफ पीआई ने दर्ज कराया मामला

Writer's picture: BB News LiveBB News Live


घाटकोपर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ मामला

मुंबई। अपने कार्य में लापरवाही बरतने कामचोरी करने वाले एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एक पुलिस निरिक्षक ने मामला दर्ज कराया है।जिसको लेकर पुरे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।यह मामला घाटकोपर पुलिस थाने का बताया जाता है।

घाटकोपर पुलिस के अनुसार यहां कार्यरत पुलिस सब इंस्पेक्टर युसूफ शेख के खिलाफ पुलिस निरिक्षक प्रमोद श्रीराम कोकाटे की शिकायत पर अपराध क्रमांक 45/2022 भादवी 175,188,217,218 सह कलम 9 महाराष्ट्र पब्लिक रेकॉर्ड एक्ट 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्र बताते हैं की युसूफ शेख के पास 19 अपराधिक व 15 अपमृत्यु के तहत मामले पेंडिंग है।यह सभी मामले 30/10/2020 से अब 04/02/2022 तक के है।इन सभी मामलो के संदर्भ में 3 बार लिखित पत्र देकर वरिष्ठ अधिकारी ने युसूफ शेख से जानकारी मांगी लेकिन हमेशा वह कोई ना कोई बहाना बताकर चुप बैठ जाता था।


पुलिस के अनुसार उसकी लापरवाही के चलते कई मामलो के गिरफ्तार आरोपी साक्षय के अभाव में बच निकले है।जिसके चलते पुलिस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय दराडे व पुलिस उपायुक्त प्रशांत कदम व सहायक पुलिस आयुक्त व वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक के आदेश व दिशा निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए पीएसआई युसूफ शेख हाथ पर हाथ धरे बैठने का काम करता रहता था।जिसका फायदा आरोपियों को होकर वे दोषमुक्त हो जाते थे।

सूत्र बताते हैं की इस संदर्भ में गंभीरता से विचार करने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक के निर्देश पर इस पुलिस थाने के डैशिंग पुलिस निरिक्षक प्रमोद कोकाटे ने पीएसआई युसूफ शेख के खिलाफ उपरोक्त धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है।जिसकी जांच पड़ताल कर पुलिस जल्द ही इस मामले श्री शेख की गिरफ्तारी करेगी।इस घटना के प्रकाश में आते है ईस्ट रीजन के अलावा पुरे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।एक अधिकारी ने बताया की यह कार्यवाई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय के निर्देश पर की गई है।जिसकी पुरे रीजन में चर्चा शुरू है।

Comments


bottom of page