top of page
Writer's pictureBB News Live

कुर्ला के प्रबोधन स्कूल में उत्साह से मनाया गया प्रवेश समारोह



मुंबई। प्रबोधन कुर्ला पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालय में आज 'प्रवेशोत्सव' मनाया गया। सुबह ढोल नगाड़ों से बालक-बालिकाओं का स्वागत किया गया। इससे पूर्व  विद्यालय को फूलों और रंगोली से सजाया गया। बच्चे बड़े उत्साह के साथ स्कूल के प्रवेश द्वार से प्रवेश कर रहे थे। प्रवेश द्वार के पास स्कूल और सभी शिक्षक स्वागत के लिए मौजूद थे। उन्होंने फूलों के वर्षा में छात्रों का स्वागत किया। वहीं स्कूल में मौजूद छात्राओं की आरती उतारी गई। संस्था के अध्यक्ष भाऊ कोरगांवकर, ट्रस्टी शलाका कोरगांवकर, अनिल गलगली और अजय शुक्ला द्वारा छात्रों को पाठ्यपुस्तकें वितरित की गईं। स्कूल में पहली बार इंटरेक्टिव डिजिटल बोर्ड लगाया गया। इसका उद्घाटन सुधीर मल्होत्रा ​​और माया मल्होत्रा ​​ने किया। पत्रकार प्रसाद मोकाशी, वर्षा तवारे, नीलेश कोरगांवकर, प्रधानाध्यापिका विद्या फालके, प्रधानाध्यापिका विशाखा परब, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments


bottom of page