top of page

जैसवार विकास मंच के सौजन्य से संयुक्त जयंती कार्यक्रम आयोजन 24 अप्रैल को

Writer's picture: BB News LiveBB News Live

मुंबई। घाटकोपर पूर्व स्थित रमाबाई आंबेडकर नगर के डी.बी. पवार हाल में रविवार 24 अप्रैल 2022 के दिन जैसवार विकास संघ के सौजन्य से संयुक्त जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है।


हर साल की तरह जैसवार विकास संघ के सौजन्य से परम पूज्य डॉ.बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर,संत श्री गुरु रविदास और छत्रपति शिवाजी महाराज जी की संयुक्त जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में प्रमुख मार्गदर्शक के तौर पर पूना के आई ई एस डॉ.आर एस वर्मा,आईपीएस डॉ.बीपी अशोक,मध्य प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत आईएएसजेएन कंसोटिया, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एडीजी प्रेम प्रकाश उपस्थित रहेंगे।जैसवार विकास संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सच्चन ने जैसवार समाज के साथ साथ आम जनता से अपील की है उपरोक्त प्रमुख मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन के लिए भारी से भारी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारी मदद करें।


श्री सच्चन ने यह भी बताया की इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी संचालन होगा।जिसमे प्रमुख लोक गायक उमेश लहरी व उनकी टीम के लोग अपनी प्रतुति करेंगे।कार्यक्रम के आयोजको के अनुसार यह कार्यक्रम दोपहर 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा।श्री सच्चन के मुताबिक़ कार्यक्रम में आने सभी आगंतुकों के लिए भोजन की ब्यवस्था की गई है।


इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष

दीपक गौतम,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश सच्चन,राष्ट्रीय महासचिव रामसमुझ गौतम,राष्ट्रीय सचिव अशोक जैसवार,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गुलाब जैसवार राष्ट्रीय उपकोषाध्यक्ष रमाशंकर जैसवार राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार लौटन प्रसाद दिन रात मेहनत कर रहे हैं

Comments


bottom of page