
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित राज ठाकरे के आदेश से घाटकोपर पश्चिम विभाग के अध्यक्ष गणेश चुक्कल के मार्गदर्शन में अधिवक्ता अभिषेक सावंत को विभाग सचिव नियुक्त किया गया है। घाटकोपर पश्चिम के वार्ड क्रमांक 132, 133 और 134 इन तीन वार्डों के सचिव के रूप में चुना गया है। अधिवक्ता अभिषेक सावंत ने छात्रों की कई समस्यायों को लेकर समय-समय पर आंदोलन किया है। इसके साथ ही मनसे के मराठी बोर्ड का आंदोलन हो या फिर रेलवे भर्ती मामला उन सभी मुद्दों पर आवाज उठा चुके हैं। विभाग अध्यक्ष गणेश चुक्कल, उप विभाग अध्यक्ष संदेश मोरे, मनविसे के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मांढरे मनविसे के विभाग अध्यक्ष समीर सावंत ने सावंत को उनकी नई नियुक्ति पर ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
コメント